Helpline +919415567039 || sn.up@smarthindustan.news

Updated Sun, 16 May 2021 11:35 PM

संदिग्ध परिस्थिति में अधेड़ की मौत

सिद्धार्थनगर : मिश्रौलिया थानान्तर्गत इंद्रीग्रांट के टोला चननडीह निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति की शनिवार को संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उनके गले में फंदा लगा हुआ था। वह मानसिक रूप से बीमार थे। गांव निवासी गोपाल मिश्रा पुत्र बलराम मिश्रा इधर दिमागी रूप से बीमार चल रहे थे। वह घर से दूर कठेला चौकी अन्तर्गत सौरहवा ग्रांट सिकरी नाले के पास स्थित समय माता स्थान पर आते-जाते थे। दोपहर साढ़े तीन बजे स्थान के पास उनका शव मिला। गले में पीले कपड़े वाली पट्टी कसी हुई थी। घटना स्थल पर पुलिस पहुंची स्वजन को सूचना देते हुए शव कब्जे में ले लिया। कठेला चौकी इंचार्ज वीरेन्द्र कुंवर ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा। दो की मौत, 168 कोरोना संक्रमित हुए स्वस्थ सिद्धार्थनगर : कोरोना संक्रमण से शनिवार को दो लोगों की मौत हुई है। इसमें एक मिठवल ब्लाक का निवासी है। वह होम आइसोलेशन में रहकर अपना इलाज करा रहा था। दूसरे मरीज की मौत लखनऊ में हुई है। जो फतेपुर का निवासी है। वह वहां एक निजी अस्पताल में भर्ती रहा। लखनऊ मेडिकल कालेज से 2368 लोगों की जांच रिपोर्ट आई। इसमें 40 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव मिली है। 2328 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। एक दिन में 168 लोग स्वस्थ हुए हैं। अभी तक 7148 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। कुल पाजिटिव की संख्या 8405 हो गई है। 1188 एक्टिव केस हैं। अभी तक 81 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। विभाग ने 432743 लोगों की जांच की है। 884 की जांच रिपोर्ट आनी शेष है।

काम से बनाई पहचान तो मिला जीत का तोहफा

सिद्धार्थनगर : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने पहले कोरोना काल में अपने काम से पहचान बनाई। यह साबित कर दिया कि उनमें काफी कुछ करने की क्षमता है। जब पंचायत चुनाव में भागीदारी की तो उन्हें अपनी पहचान व काम का फायदा भी मिला। तीन पदों के लिए समूह की 29 महिला सदस्यों ने नामांकन किया था। इनमें ग्राम प्रधान पद पर 19 सदस्यों ने पर्चा भरा। छह ने जीत हासिल की। 10 दूसरे नंबर पर रहीं। क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर नौ के सापेक्ष छह ने विजय प्राप्त की है। शेष तीन दूसरे नंबर पर रही। इनकी हार के मतों का अंतर बहुत कम रहा। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने कोरोना संक्रमण काल में पहले मास्क बनाया। फिर पीपीई किट, उसके बाद सैनिटाइजर। सरकारी कर्मचारियों के दोनों वक्त के भोजन की होम डिलीवरी भी की। ग्रामीण महिलाओं ने उद्यम के क्षेत्र में भी कदम रखा है। सेनेटरी नैपकिन की फैक्ट्री भी स्थापित की है। अब गांव की राजनीति में भी परचम लहराया। पंचायत चुनाव में नौ ने ग्राम प्रधान की कुर्सी पर कब्जा जमाया है। इटवा ब्लाक के ग्राम पंचायत कपिया में कलावती, खुनियांव के अकोल्हिया में उर्मिला, बढ़नी के बैदोली में रुकमणी, शोहरतगढ़ के सूर्यकुड़िया में संगीता, अकरा में मीरा, मेंहलौली में संजू, बांसी से चंद्रावती, नौगढ़ के खजुरिया में बबिता पांडेय और डुमरियागंज के गौहनियाराज में मीरा देवी ने जीत हासिल की है। बबिता पांडेय ने कहा कि हर घर की महिलाएं अब जागरूक होने लगी हैं। घरेलू महिलाओं का चुनाव में सहयोग भी खूब मिला। गांव बहुत पिछड़ा था। काम नहीं हुए थे। विकास कार्यों को लेकर मैंने वोट मांगा, गांव के लोगों का भरपूर सहयोग मिला। रुकमणी ने कहा कि सीट महिला के लिए आरक्षित थी। पति ने पर्चा भरवाया और वोट भी मांगा। जीत मिली है अब गांव का भरपूर विकास होगा। संगीता का कहना है कि गांव बहुत पिछड़ा है, जो विकास होने चाहिए थे, नहीं हुए। एक आदर्श गांव बनाने की तमन्ना है। मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग ने कहा कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने ग्राम प्रधान पद के चुनाव में विजय प्राप्त की है। इसकी जानकारी मिली है। समाज के सामने एक नजीर प्रस्तुत किया है। कोरोना संक्रमण काल में इन्होंने उल्लेखनीय कार्य किया है। अब ग्राम के विकास के लिए भी बेहतर कार्य करने की उम्मीद है।

विवाद होने पर दोस्त ने ही ली थी मनोज की जान

सिद्धार्थनगर : कुमार मनोज उर्फ मनोज कुमार के हत्या के मामले में शनिवार शाम को उसके नजदीकी मित्र को गिरफ्तार किया। वह फरार होने के लिए सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन पर किसी ट्रेन का इंतजार कर रहा था। मौके पर पहुंची सदर थाना व एसओजी की संयुक्त टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपित मित्र का नाम थाना क्षेत्र के मरचहवा गांव निवासी गौतम है। नौ मई दिन में करीब नौ बजे कांशीराम आवासीय कालोनी के अर्धनिर्मित फ्लैट में बिहार के बेगूसराय निवासी व्यवसायी कुमार मनोज उर्फ मनोज कुमार का शव मिला था। चेहरे व सिर पर लोहे के एंगिल से कई प्रहार किए गए थे। घर में मीट बना था। किसी एक व्यक्ति ने भोजन भी किया था। दो लोगों का भोजन रखा था। देसी शराब की खाली शीशी भी मिली थी। पुलिस ने मामले की छानबीन की। किसी नजदीकी पर शक गया। सभी बिदुओं को खंगाला गया। आरोपित से पूछताछ की गई तो वह टूट गया। उसने बताया कि भोजन करते समय नशे की स्थिति में विवाद हो गया। जिसपर लोहे के एंगल से कई प्रहार कद दिया। कार्रवाई करने वाली टीम में एसओ सदर छत्रपाल सिंह, प्रभारी एसओजी जीवन त्रिपाठी, प्रभारी पुलिस चौकी जिला जेल हरेंद्र नाथ राय, एसआइ अजय सिंह, आरक्षी धीरज यादव, दीपक अग्निहोत्री, विनय कुमार, मंजीत सिंह आदि मौजूद रहे। मार्ग दुर्घटना में युवक की मौत सिद्धार्थनगर : मोहाना थाना क्षेत्र के उजी गांव के पास शुक्रवार रात करीब 11 बजे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत हो गई है। उसका नाम राजू चौहान वह बेलटीकर गांव रहने वाला है।